UP Election 2022:  Charthawal Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 01:15 PM (IST)

Charthawal Assembly Seat – 12

चरथावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरनगर जिले में आता है। इस सीट के लिए पहला चुनाव 1967 में हुआ था। 1967 से 2008 तक यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति समुदाय के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था। 2008 में हुए परिसीमन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र को अनारक्षित कर दिया गया। इसके बाद 2012 में हुए चुनाव में यहां से बहुजन समाज पार्टी के नूर सलीम राणा चुनाव जीते थे। इसके बाद इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया और विजय कुमार कश्यप विधायक चुने गए।

जातीय समीकरण

इस सीट पर मुस्लिम, दलित, कश्यप, जाट और ठाकुर जाति के वोटर सबसे ज्यादा हैं। यहां लगभग एक लाख मुस्लिम वोटर हैं। 55 हजार दलित, 30 हजार कश्यप, 29 हजार जाट और करीब 21 हजार ठाकुर वोटर हैं।

चरथावल विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 14 हजार 338 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 470, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 857 और थर्ड जेंडर के 11 मतदाता हैं।

PunjabKesari

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं।

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार कश्यप ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के मुकेश कुमार चौधरी को 23 हजार 231 वोटों से हराया। विजय कुमार कश्यप को 82 हजार 46 वोट जबकि मुकेश कुमार चौधरी को 58 हजार 815 वोट मिले थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के नूर सलीम राणा 47 हजार 704 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव–2012 के नतीजे

साल 2012 के विधानसभा चुनावों में यहां से बीएसपी के नूर सलीम राणा को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के विजय कुमार को पराजित क्या था। नूर सलीम राणा को कुल 53 हजार 481 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे विजय कुमार को 40 हजार 775 वोट मिले थे। वहीं 34 हजार 292 वोट लाकर मुकेश कुमार चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव–2007 के नतीजे

साल 2007 के चुनाव में बीएसपी के अनिल कुमार को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के रामपाल सिंह को 1873 वोटों के अंतर से हराया था। अनिल कुमार को कुल 35 हजार 417 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे रामपाल सिंह को 33 हजार 544 वोट मिले थे। वहीं 15 हजार 425 वोट लाकर उमा किरण सपा तीसरे स्थान रहीं थीं। 

PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव–2002 के नतीजे

14 वीं विधानसभा यानी साल 2002 के चुनाव में यहां से बीएसपी की उमा चुनाव जीतीं थीं। उन्हें कुल 38 हजार 219 वोट मिले थे। सपा के डॉ. जी.एस.विनोद को 36 हजार 974 वोट मिले थे और वो दूसरे नंबर पर रहे थे। वहीं 36 हजार 807 वोट लाकर बीजेपी के रामपाल तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

इस चुनाव में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने की जुगत में है। ऐसे में बीजेपी के लिए वो सीट और भी खास हो जाता है जहां से बीजेपी 2017 के चुनाव में जीत हासिल की थी। मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। इस बार भी सीट बचाने के लिए पार्टी पूरी कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

static