UP Election 2022:  Purqazi Assembly Seat पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 01:31 PM (IST)

Purqazi Assembly Seat – 13

पुरकाजी सीट का इतिहास

सबसे पहले आपको पुरकाजी सीट के इतिहास के बारे में बता देते हैं। मुजफ्फरनगर जिले की 6 विधानसभा सीटों में से एक है पुरकाजी विधानसभा सीट। इस सीट का गठन 2011 में हुआ था। यह सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। यहां अब तक दो बार विधानसभा चुनाव हुए है। पहला 2012 और दूसरी बार 2017 में 2011 से पहले पुरकाजी और उसके आस-पास का कुछ इलाका चरथावल विधानसभा और कुछ हिस्सा मोरना विधानसभा सीट का हिस्सा रहा है। 2012 में हुए चुनाव में यहां से बहुजन समाज पार्टी के नूर सलीम राणा चुनाव जीते थे। इसके बाद इस सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया और विजय कुमार कश्यप विधायक चुने गए।

शैक्षणिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है क्षेत्र

यह क्षेत्र शैक्षणिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। पुरकाजी नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी सरकारी इंटर या डिग्री कॉलेज नहीं है। इलाके के लोगों द्वारा शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन किसी ने भी इस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया।

जातीय समीकरण

पुरकाजी सीट पर सबसे ज्यादा मुस्लिम, जाट, दलित, गुर्जर और त्यागी वोटर्स हैं। यहां करीब एक लाख मुस्लिम, 58 हजार दलित और 24 हजार जाट वोटर हैं। इनके अलावा यहां पाल, ब्राह्मण, त्यागी और ठाकुर वोटर भी बहुत अधिक संख्या में हैं। 

पुरकाजी विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 13 हजार 968 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 72 हजार 128, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 823 और थर्ड जेंडर के 17 मतदाता हैं।

PunjabKesari

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं।

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद उटवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दीपक कुमार को 11 हजार 253 वोटों से हराया। प्रमोद उटवाल को 77 हजार 491 वोट जबकि दीपक कुमार को 66 हजार 238 वोट मिले थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार 46 हजार 401 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
पुरकाजी सीट पर 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में बीएसपी के अनिल कुमार ने जीत दर्ज की थी। अनिल कुमार ने कांग्रेस के दीपक कुमार को 8 हजार 908 वोटों से पराजित किया था। अनिल कुमार को 53 हजार 491 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के दीपक कुमार को 44 हजार 583 वोट मिले थे। वहीं सपा की उमा कुमारी 40 हजार 578 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहीं थी।

PunjabKesari

इस चुनाव में बीजेपी अपनी सत्ता बचाने की जुगत में है। ऐसे में बीजेपी के लिए वो सीट और भी खास हो जाता है जहां से बीजेपी 2017 के चुनाव में जीत हासिल की थी। इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। ऐसे में इस बार भी सीट बचाने के लिए पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि बीजेपी इस सीट को बचा पाती है या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

static