UP Election 2022: रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 01:20 PM (IST)

Rampur Maniharan Assembly Seat – 6

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के प्रमुख नेता जीत की तैयारी में लग गए हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर अपनी कुर्सी बरकरार रखने की कोशिश में लगी हुई है तो वहीं समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस, भाजपा को कुर्सी से उतार कर अपनी सत्ता बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। ढाई दशक से इस सीट पर मायावती की पार्टी बसपा का ही कब्जा था, लेकिन 2017 में बीजेपी ने इसमें सेंधमारी की और इस सीट को अपने नाम कर लिया। रामपुर मनिहारान का नाम पहले नांगल विधानसभा सीट था। शुरुआत से ही यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व्ड रही है। इस सीट पर कमाल का संयोग है कि 1996 में बसपा ने यह सीट बीजेपी से छीनी थी और 2017 में बीजेपी ने बसपा से छीन ली। 1996 में बसपा के इलम सिंह ने बीजेपी के मामचंद को पराजित किया था और तब से यह सीट बसपा के पास ही थी। 

अब बात रोजगार की-

रोजगार के प्रमुख साधन एक प्रकार से बंद के कगार पर हैं। रामपुर मनिहारान चूड़ियों के लिए फेमस था। यहां पहले कांच की चूड़ियां बनाई जाती थी। बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां थी लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैये की वजह से सभी कारखाने लगभग बंद हो गए। कहा जा सकता है कि इस सीट को हमेशा ही जनप्रतिनिधियों ने इग्नोर किया है। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट का अंकगणित

इस सीट पर अगर 17वीं विधानसभा चुनाव-2017 के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 97 हजार 983 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 61 हजार 43, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 938 और थर्ड जेंडर के 02 मतदाता हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

अब आपको पिछले कुछ चुनाव नतीजों के बारे में बता देतें हैं-

17वीं विधानसभा चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र कुमार निम ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र कुमार मोल्हू को मात्र 595 वोटों से हराया। देवेंद्र कुमार निम को 76 हजार 465 वोट जबकि रविंद्र कुमार मोल्हू को 75 हजार 870 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के विष्णु दयाल छोटन 61 हजार 787 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012

2012 में रामपुर मनिहारान विधानसभा का पहला चुनाव हुआ था। इसमें बहुजन समाज पार्टी के रविंद्र सिंह मोलहू ने कांग्रेस के विनोद कुमार तेजयान को 26 हजार 606 वोटों से पराजित किया था। बहुजन समाज पार्टी के रविंद्र कुमार मोल्हू को 77 हजार 274 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के विनोद कुमार तेजयान को 50 हजार 668 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी के विष्णु दयाल छोटन 47 हजार 492 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

Related News

static