UP Election 2022: सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 01:15 PM (IST)

Saharanpur Nagar Assembly Seat - 3

सहारनपुर नगर विधानसभा 2008 में हुए परिसीमन के बाद बनी। इस सीट पर पहली बार साल 2012 में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने जीत हासिल की। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में राजीव लखनपाल सांसद चुने गए। इसी साल इस सीट पर विधानसभा के उपचुनाव हुए जिसमें बीजेपी के ही राजीव गुम्बर विधायक चुने गए। हालांकि 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली लेकिन यह सीट नहीं बचा पाई और समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग विधायक चुने गए। 2022 में होने वाले चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभी राजनैतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुट गई हैं। इसमें चाहे सत्ता पर काबिज भाजपा हो या सत्ता से दूर सपा- बसपा और कांग्रेस हो, इतना ही नहीं छोटे दल भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

जातीय समीकरण 

सहारनपुर नगर विधानसभा में हिंदू आबादी सबसे ज्यादा है। इस क्षेत्र में लगभग 3 लाख हिंदू मतदाता हैं और लगभग 1.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं, जो किसी भी उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करते हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: बेहट विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट का अंकगणित

17वीं विधानसभा चुनाव 2017 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 93 हजार 564 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 10 हजार 503 तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 83 हजार 24 है, साथ ही इस सीट पर अन्य की भी संख्या 37 है।

PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-

17वीं विधानसभा उप-चुनाव चुनाव-2017

17वीं विधानसभा चुनाव परिणाम को देखें तो इस सीट पर समाजवादी पार्टी के संजय गर्ग ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजीव गुम्बर को 4 हजार 636 वोटों से हराया था। संजय गर्ग को कुल 1 लाख 27 हजार 210 वोट तो राजीव गुम्बर को 1 लाख 22 हजार 574 वोट मिले थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के मुकेश दीक्षित 17 हजार 350 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: नकुड़ विधानसभा सीट पर कब कौन पड़ा किस पर भारी, यहां है पूरी जानकारी

16वीं विधानसभा उप-चुनाव -2014

16वीं विधानसभा उप-चुनाव परिणाम को देखें तो इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार राजीव गुम्बर ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय गर्ग को 26 हजार 667 वोटों से हराया था। राजीव गुम्बर को कुल 1 लाख 8 हजार 306 वोट तो संजय गर्ग को 81 हजार 639 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के मुकेश कुमार 28 हजार 553 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 

PunjabKesari


16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

अब अगर बात करें 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के परिणामों की तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने कांग्रेस के सलीम अहमद को पटखनी दी थी। राजीव लखनपाल को 85 हजार 170 तो कांग्रेस के सलीम अहमद को 72 हजार 544 वोट मिले थे। वहीं बीहिजन समाज पार्टी के संजय गर्ग 36 हजार 140 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर किस पार्टी को जीत मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि जिस प्रकार से किसान आंदोलन की आंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। ऐसे में कम से कम बीजेपी के लिए इस सीट को जीतना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। हालांकि चुनाव में कब क्या हो जाएगा...यह कोई नहीं बता सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Praveen Jha

Recommended News

Related News

static