देश की रक्षा भाषणों से नहीं, गोली-बंदूक से होती है: तोगड़िया

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 02:03 PM (IST)

बरेली: विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया ने देश के हालात पर चिंता जताते हुए हुिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कश्मीर मामले पर बात करने की किसी में हिम्मत नहीं है। एेसे लोगों को पुलिस रबर की गोली भी नहीं मार सकती। तोगड़िया ने कहा कि देश की रक्षा भाषणों से नहीं गोली-बंदूक से होनी चाहिए। 

जानकारी के अनुसार तोगड़िया ने शनिवार को हिंदुओं की एकजुटता पर बोलते हुए कहा कि अगर भी सावधान नहीं हुए तो 100 वर्ष बाद एक भी हिंदू नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि 23 वर्षों का इतिहास बता रहा है कि हिंदू तेजी से घट रहे हैं। उपाय बताते हुए तोगड़िया ने कहा कि अभी भी समय है देश के 100 करोड़ हिंदू मिलकर खुद को बचा सकते हैं। 

वहीं तोगड़िया ने सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू, स्वस्थ हिंदू, हर युवा को रोजगार, व्यापार करेगा हिंदू, किसानों की आमदनी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भूमि को यूरिया नहीं राईजोबियम की जरूरत है। तोगड़िया ने कहा कि गाय बिकेगी नहीं तो कटेगी नहीं। उन्होंने गाय के गोबर, गो-मूत्र और दूध से उपयोगी उत्पाद बनाकर किसानों को समृद्ध होने की बात कही।