डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे विंध्याचल, मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन कर लिए आशीर्वाद

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 03:40 PM (IST)

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीमए केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व प्रसिद्ध विन्ध्याचल पहुंच कर मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूर्जन किए। उन्होंने इस दौरान यज्ञ कुंड में हवन पूजन भी किया बाद में मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद लेकर अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पर विभागीय निमार्णधीन कार्य परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बता दें कि  विन्ध्याचल नवरात्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा के प्रबंध हर साल की तरह इस बार भी किया है। कोरोना की वजह से प्रशासन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया आज केन्द्र एवं राज्य सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्रियों ने देवी के दर्शन पूजन किए। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य स्वाति सिंह व बिहार के राज्यपाल आदि शामिल हैं। विन्ध्याचल मेला मे आज समापन का अजीब नजारा दिखा। चौदह वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला मेला अब शान्त होने लगा है। भारी भीड़ वाले इलाके में अब अजब शान्ति है। हालांकि श्रध्दालुओं का आना जाना अब भी लगा है। धर्मादा कार्य के लिये लगे पंडाल उखड़ रहे हैं तो अस्थायी दुकानदार अपना सामान समेट कर लौटना शुरू कर चुके हैं। तांत्रिक एवं नौ दिन पाठ के लिए यहाँ जुटे पुरोहित पंडित आज हवन पूजन कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा चुके हैं। अस्थायी लोगों का आशियाना उजड़ चुका है। सुपर मेला प्रभारी एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ल ने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के लिए लगायी गयी है। वैधानिक रूप से मेला कल ही समाप्त माना जायेगा। मंदिर सुरक्षा में तैनात जवान अपनी पहली ड्यूटी के समान तैनात रहेगे। फिलहाल भीड़ शोरगुल जयकारे की गुंज शांत हो चुकी है। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों भी वापस लौट रहे हैं। मेला नियंत्रण केन्द्र में शांति पसरा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static