सपा-बसपा पर जमकर बरसे कल्याण सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2016 - 03:13 PM (IST)

लखनऊ (अनिल सैनी): राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के मौके पर उनके घर के बाहर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। अपने जन्मदिन पर कल्याण ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का आर्शीवाद मुझे मिल रहा है। वर्हं उन्होंने 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सपा, बसपा पर निशाना साधा।
 
विधानसभा चुनावों को लेकर कल्याण सिंह ने कहा 2017 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। जनता सपा और बसपा से ऊब चुकी है और उनके सामने केवल बीजेपी ही विकल्प बचा है। इस बार बीजेपी कार्यकत्र्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। गौरतलब है राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह अपना जन्मदिन मनाने के लिये 2 जनवरी को राजस्थान से लखनऊ आये है। वे 7 जनवरी को जयपुर वापस लौट जायेंगे।