आज़म खान को भारतीय संविधान पर भरोसा नहीं: गिरिराज सिंह

punjabkesari.in Sunday, Feb 14, 2016 - 05:24 PM (IST)

वाराणसी: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की तीखी आलोचना की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर उन्होंने आज़म खान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़म उस व्यक्ति का नाम है, जिसे भारत के संविधान पर भरोसा नहीं है। 

जानकारी के अनुसार वाराणसी में भाजपा नेता ने कहा कि आजम खुद ही दोषी हैं। उन्होंने दादरी प्रकरण पर संयुक्‍त राष्ट्र जाने की बात कही थी। राजनीति में ये तबका ऐसा है जो अस्मिता से खिलवाड़ करता है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी नारे लगते हैं और आजम उसे सर्टिफिकेट दें। उन्हें तो दादरी केस पर बयान देने पर ही मंत्री पद से हटा देना चाहिए था। 

वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब देश विरोधी नारे लग रहे थे तो राहुल गांधी की जुबान क्यों बंद हो गई थी। देश में एक तबका वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने नीतिश कुमार पर कहा कि सुशासन बाबू को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।