मनीष गुप्ता हत्याकांड: 1 लाख का इनामी दरोगा विजय यादव गिरफ्तार, SIT कर रही पूछताछ

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 05:46 PM (IST)

गोरखपुर: कानपुर के रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले में शनिवार को 6वें आरोपी दरोगा विजय यादव को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विजय को पूछताछ के लिए SIT के हवाले कर दिया है। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने 5 आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। विजय इस हत्याकांड का आखिरी आरोपी है।

बता दें कि मनीष हत्याकांक के 6वें आरोपी दरोगा विजय फरार चल रहा था। उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। जिसको गोरखपुर पुलिस ने रेल म्यूजियम के पास से दबोच लिया। वहीं विजय यादव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी थी। पुलिस का दावा था कि कोर्ट में सुनवाई से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि पिछले महीने गोरखपुर के एक होटल में तलाशी के दौरान कथित रूप से पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरतापूर्ण पिटाई किए जाने से कानपुर निवासी 36 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया। पुलिस अब तक छह आरोपी पुलिसकर्मियों में से 5 को गिरफ्तार कर चुकी थी। वही आखिरी आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर ली है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj