यूपी विधान परिषद: BJP के 10 और SP के 2 नवनिर्वाचित MLC सदस्यों ने ली शपथ

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 11:29 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 12 नव निर्वाचित सदस्यों ने आज अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। जिसमें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, रिटायर्ड IAS एके शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। बता दें कि विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह द्वारा नव निर्वाचित सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जानकारी मुताबिक इस बार एमएलसी चुनाव में डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, कुंवर मानवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी निर्वाचित हुए है। डॉ. दिनेश शर्मा, अहमद हसन, स्वतंत्रदेव सिंह और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य फिर से सदस्य बनाए गए हैं।

Content Writer

Anil Kapoor