जुए का अड्डा बना UP का ये इंजीनियरिंग कॉलेज, छापेमारी में 10 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 02:00 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद के प्रख्यात मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सरकारी कर्मचारी समेत 10 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी कर्मचारी, कॉलेज की गैलरी में जुए का फड जमाए हुए थे। कॉलेज में जुए की शिकायत पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा है।

मामला इलाहाबाद के मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज का है। यहां कॉलेज की गैलरी में सरकारी कर्मचारी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने जब छापा मारा तो अफरा-तफरी मच गई। जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग भागने में कामयाब रहे। हालांकि, मौके से ही कॉलेज के एक कर्मचारी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से जुए के 1,76 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर इन लोगों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि, यहां पर देश के अलावा विदेशों से भी छात्र पढ़ने आते हैं। लेकिन चंद जुआरी कर्मचारियों की वजह से इस नामी कॉलेज की चर्चा दूसरी वजह से हो रही है।
 

Deepika Rajput