बांदा में 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप, एक डॉक्टर भी शामिल

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2020 - 03:08 PM (IST)

बांदाः यूपी के बांदा में एक साथ 10 नए मामले आ जाने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़े गए हैं। हालांकि है नए पाए गए 10 पॉजिटिव मरीजों में एक डॉक्टर भी हैं, जो तिंदवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक भी हैं। इसके अलावा 3 मजदूर चित्रकूट जनपद के हैं, जिनको बांदा में ही भर्ती किया गया है। अचानक 10 मामले आ जाने के बाद बांदा के लोग भी दहशत में है।

इससे पहले बांदा में कोरोना के सात मामले थे, जिनमें से तीन स्वस्थ होकर घर जा चुके थे। 4 मामले एक्टिव थे, लेकिन अचानक 10 नए मामले आ जाने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई। बता दें कि बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में मजदूर दिल्ली सूरत में कमाई करते हैं। अब यह सभी मजदूर धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। जिसके चलते कोरोना का संकट बुंदेलखंड इलाके में बढ़ गया है। लौटने वाले मजदूर शक के दायरे में आ रहे हैं। 

इन मजदूरों को क्वारंटाइन कराना और इनकी जांच कराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। बांदा जनपद में बनी मेडिकल कॉलेज में मंडल के चारों जिलों के करोना पेशेंट का इलाज किया जा रहा है।
 

Tamanna Bhardwaj