तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने PM मोदी से पूछे ये 10 सवाल

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2017 - 04:26 PM (IST)

कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर कानपुर की कांग्रेस कमेटी ने शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगवाए हैं जिसमें कहा गया है कि ‘मोदी सरकार, तीन साल बेमिसाल, जनता पूछ रही सवाल’।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि भाजपा ने सरकार गठन से पहले जनता से कई वायदे किए थे, तीन साल बीत गए लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया बल्कि जनता को लच्छेदार बातों और जुमलों में उलझाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होर्डिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने जनता की तरफ से मोदी सरकार से 10 सवाल पूछे है।

ये हैं 10 सवाल:- 
1. 15 लाख रूपए खाते में कब आएंगे 
2. स्मार्ट सिटी कहां पर बनी जगह बताएं 
3. विदेश से काला धन कब आएगा
4. एटीएम से रूपए कब निकलेंगे 
5. कश्मीर में धारा 370 कब हटेगी
6. पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब कब मिलेगा 
7. विजय माल्या, ललित मोदी और दाउद कब भारत लाए जाएंगे
8. नोट बंदी के फायदे क्या हुए
9. हर वर्ष दो करोड़ रोजगार का वादा कब पूरा होगा 
10. उत्तर प्रदेश कब अपराध मुक्त होगा

अग्निहोत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से एेसे तीन होर्डिंग शहर में कोतवाली के सामने, जीपीआे के सामने तथा फूलबाग चौराहे पर लगाए गए थे। लेकिन फूलबाग चौराहे पर लगे होर्डिंग को भाजपा नेताआें ने हटवा दिया।