मस्जिद का गुंबद गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 02:49 PM (IST)

बुलंदशहरः बुलंदशहर स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद के 3 गुंबदों में से एक दिवाली की शाम गिर गया। इसके नीचे दब जाने से 10 वर्षीय लड़के की दर्दनाक मौत हो गई और 2 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गुंबद गिरनेे की जानकारी मस्जिद के मुख्य मौलवी ने दी। बीती शाम करीब 4 बजे गुंबद गिर जाने के कारण मस्जिद के निकट एक गली में खेल रहे लड़के उसकी चपेट में आ गए। मुख्य मौलवी जैनुल अबिदीन ने बताया कि घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई है जिसके कारण बचाव अभियान में देर हो गई।

इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय साद नाम के बच्चे की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।   इलाके के निगम पार्षद अब्दुल नफे अंसारी के मुताबिक यह मस्जिद करीब 800 साल पुरानी है।