इंसानियत हुई शर्मसार! 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हरकत में आई पुलिस ने दबिश डालकर एक आरोपी को दबोचा

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 12:27 PM (IST)

सोनभद्र(संतोष जायसवाल): राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रह रही 10 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया उस वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। मां घर लौटी तो पूरे मामले की जानकारी हुई। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में प्राथमिक छानबीन के बाद, सच्चाई बताते हुए पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ही एक इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश डालकर आरोपी को दबोचा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया गया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। उसके माता-पिता कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रथमदृष्ट्या मामला सही पाया गया। इसके बाद रात में ही मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। वहीं मिली सूचना के आधार पर आरोपी युवक को भी दबिश डालकर दबोच लिया गया।

10 साल की बच्ची को आरोपियों ने बनाया अपनी हवस का शिकार
इस मामले में मासूम के पिता ने बताया कि कालोनी की ही रहने वाली एक लड़की हमारी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ आरोपियों के घर ले गई थी। फिर वहां युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद उसे मिर्जापुर जिले के अहरौरा ले जाकर छोड़ आए। हम लोगों ने जब लड़की की खोजबीन शुरू की तब जाकर पता चला कि लड़की अहरौरा में है। तब जाकर हमलोग बच्ची को अहरौरा से लेकर आए। इसके बाद उसने सारी बात हम लोगों को बताई की कालोनी की रहने वाली दो लड़कियों ने उसे आरोपियों के घर पहुंचा दिया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तब आज थाने आकर रिपोर्ट लिखवाए हैं।

क आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस मामले में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि दिनांक 18.05.2023 को वादी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री उम्र लगभग 13 वर्ष को वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर थाना कोतवाली रावटसगंज का रहने वाला शिवा उम्र 22 वर्ष द्वारा दिनांक 16 मई को पीड़िता को अपने घर बुलाया। दिन में लगभग 3:00 बजे जब उसकी पत्नी मधु घर पर नहीं थी तो कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया गया तथा दिनांक 17 मई की रात को पीड़िता को ले जाकर उसकी मौसी के घर अहरौरा जनपद मिर्जापुर में छोड़ दिया। पीड़िता मौसी द्वारा फोन से वादी को सूचना मिली तो वह अपनी पुत्री को अपने घर कांशी राम कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज वापस ले आया एवं दिनांक 18.05.2023 को थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Content Editor

Anil Kapoor