1000 बस प्रकरणः प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर धोखाधड़ी के आरोप में FIR

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 10:01 PM (IST)

लखनऊः प्रवासियों की मदद के लिए कांग्रेस द्वारा योगी सरकार 1000 बसों की पेशकस पर मामला गर्माता जा रहा है। इन्हीं सबके दरम्यान प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर संदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज हुई है।

बता दें कि यह यूपी सरकार को भेजी गई बसों की लिस्ट का मामला है। जिसमें बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। दरअसल प्रवासियों की मदद के लिए प्रियंका की ओर से 1000 बसों को चलाने की अनुमति CM ने दे दी थी। उन्होंने लिस्ट उन 1000 बसों की डिटेल मांगी वहीं कांग्रेस की ओर से ऑटो, एंबुलेंस, बाइक के नंबर मिले थे। इनमें से कुछ बसों के नंबर की पुष्टि ही नहीं हो पाई तो कुछ बसों के नंबर चोरी के वाहन होने की आशंका दिखी। हजरतगंज पुलिस ने इस विषय पर कांग्रेस महासचिव के निजी सचिव पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके लिए मु0अ0सं0 145/20, धारा 420/467/468 भ0द0वि0 है।

 

Author

Moulshree Tripathi