हाथरस सत्संग भगदड़ कांड: 11 आरोपियों की कोर्ट में पेशी,18 सितंबर को होगी अगली सुनवाई, एपी सिंह ने बताया साजिश

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 05:21 PM (IST)

हाथरस सत्संग भगदड़ कांड: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भगदड़ हादसे के सभी 11 आरोपियों की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय में पेशी हुई। भोले बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह, जो आरोपियों की पैरवी कर रहे हैं। इस मौके पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे पहले ही न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पेश हो चुके हैं। सभी आवश्यक जानकारी प्रदान कर चुके हैं।

एपी सिंह ने यह भी खुलासा किया कि मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर को कार्यक्रम से एक दिन पहले गांव मुगलगढ़ी के दो स्थानीय लोगों ने धमकी दी थी। धमकी देने वालों ने कहा था कि या तो उन्हें कार्यक्रम का आयोजक बनाया जाए। अन्यथा वे इस कार्यक्रम को विफल कर देंगे। इस संबंध में देव प्रकाश मधुकर ने अधिकारियों को एक शिकायत पत्र भी भेजा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static