यूपी में 11 IPS अफसरों के तबादले, बिकरू कांड की सजा काट रहे अनंत देव को मिला चार्ज

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 01:29 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 जिलों के आईपीएस बदल दिए हैं। कई महत्वपूर्ण जिलों में भी तबादले किए गए हैं। अजय साहनी को सहारनपुर डीआईजी बनाया गया है। अजयपाल शर्मा एसपी जौनपुर बनाए गए हैं। वहीं कमलेश दीक्षित एसपी रूल्स एंड मैनुअल, शिवहरी मीणा एसपी साईबर क्राईम लखनऊ बनाए गए हैं। अनंतदेव डीआईजी रेलवे प्रयागराज बने हैं। पवन कुमार एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ बनाया गया है।

शुक्रवार को 11 आईपीएस के ट्रांसफर की लिस्ट गृह विभाग ने जारी की। इसमें बिकरू कांड की सजा काट रहे अनंत देव को डीआईजी प्रयागराज रेलवे का चार्ज दिया गया है।  इसमें 8 अफसर ऐसे हैं जो काफी समय से पुलिस मुख्यालय से अटैच होकर साइड लाइन पड़े हुए थे। ट्रांसफर लिस्ट में जौनपुर एसपी को बदला गया है। प्रमोशन के बाद भी एसपी का कार्यभार संभाल रहे अजय साहनी को जौनपुर से हटाकर डीआईजी सहारनपुर का चार्ज दिया गया है। इनकी जगह यूपी 112 में तैनात रहे डॉ अजयपाल को एसपी जौनपुर बनाया गया है। इससे पहले 13 जनवरी को भी 22 आईपीएस के ट्रांसफर किए गए थे।

अनंत देव मुख्यालय से डीआईजी रेलवे प्रयागराज, अजय साहनी एसपी जौनपुर से डीआईजी सहारनपुर, पवन कुमार मुख्यालय से एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शिवहरि मीना मुख्यालय से एसपी साइबर क्राइम सेल, रोहन प्रमोद बोत्रे मुख्यालय से एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन। दिनेश त्रिपाठी मुख्यालय से एसपी यूपी 112, विनीत जायसवाल मुख्यालय से एसीपी लखनऊ, कमलेश दीक्षित मुख्यालय से एसपी सुरक्षा मुख्यालय, श्रीमती सुनीति मुख्यालय से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रशासन, अजयपाल यूपी 112 से एसपी जौनपुर बनाए गए।


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj