खून से लथपथ मिली 11 वर्षीय मासूम की लाश, फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2017 - 06:12 PM (IST)

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। अभी चार दिन पहले हुए एक मासूम की हत्या का खुलासा पुलिस कर भी नही पाई थी कि यहां एक और मासूम की निर्मम हत्या कर दी गई। फिलहाल ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची। पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

खून से लथपथ मिला शव
जानकारी के मुताबिक घटना कटरा थाना क्षेत्र के पिपरिया कला गांव की है, जहां कल्याण का 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार रात को घर से खाना खाने के बाद निकला था। रात को काफी देर वापस नहीं लौट तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसे बहुत ढूंढा लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। सुबह गांव के लोग शौच को जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ अमित का शव पड़ा देखा।

शव को चाकूओं से गोदा गया
इतना ही नहीं शव को बुरी तरह से चाकूओं से गोदा गया था। उसके हाथ टूटा दिख रहा था। मुंह पर भी बुरी तरह से चोट के निशान पड़े थे। जानकारी पाकर परिवार के लोग भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए। इस बीच ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस करेगी जल्द खुलासा 
वहीं मासूम की हत्या किसने और क्यों कि इसके कारणों का अभी पता नही चल पाया है। आपको बता दे कि अभी 4 दिन पहले भी यहां एक 11 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जिसका पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पाई थी कि यहां फिर से एक मासूम को चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों ही घटनाओं के जल्द खुलासे की बात कर रही है।