11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने ही किया रेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 22, 2018 - 04:01 PM (IST)

कन्नौजः योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला कन्नौज जिले का है। जहां एक 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना विशुनगढ़ क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ अकेली रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर सगा चाचा बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता था। वहीं शनिवार के दिन बच्ची घर पर अकेली थी। तभी उसके चाचा ने मौका पाकर भतीजी से दुष्कर्म किया। पिता जब घर आया तो बच्ची की हालत देखकर हैरान रह गया।

पिता के पुछने पर बच्ची ने बताया कि उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। गुस्सए पिता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
 

Punjab Kesari