11 साल की भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, गला दबाकर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 06:44 PM (IST)

बस्तीः उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बस्ली जिले का है। जहां एक 11 साल की मासूम भतीजी के साथ उसी के सौतेले विकलांग चाचा ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं हैवान चाचा ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला नगर थाना क्षेत्र के नगर बाजार के पास का है। यहां 11 साल की भतीजी के साथ उसके सौतेले विकलांग चाचा ने दुष्कर्म किया। वहीं अपने जुर्म को छुपाने के लिए चाचा ने भतीजी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने बच्ची का शव झाड़ियों में छिपा दिया। बच्ची के घर से अचानक लापता हो जाने के कारण सभी परीजन उसे ढूंढने में लग गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विकलांग चाचा ने किया बच्ची से दुष्कर्म 
वहीं बच्ची की तलाश करने पर पता चला की उसका विकलांग चाचा अपनी ट्राइसाइकिल पर तीन-चार बच्चों को बिठा कर शाम को घुमा रहा था। तभी पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की बस फिर क्या था चाचा ने सारा सच उगल दिया। आरोपी की निशाने देही पर पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में एएसपी नरेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पुरानी रंजिश थी। इसलिए वह को बच्ची बहला-फुसला कर एक बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।