भाजपा शासित प्रदेश के 12 सीएम और डिप्टी सीएम पहुंचें चंदौली, जेपी नड्डा भी रहें मौजूद

punjabkesari.in Tuesday, Dec 14, 2021 - 05:34 PM (IST)

चंदौली: देश के 12 भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जिले के मुगलसराय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विधानसभा में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पहुंचे।

यहां पर सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में बनाई गई स्मृतियों का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा हमारा सौभाग्य है कि हम यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पहुंचे, पंडित जी हमारे राजनीतिक दल भाजपा जो कि शुरू में जनसंघ था हमारे प्रमुख नेता थे। उन्होंन कहा कि पंडित जी हमारे विचारधारा के विचारक,संगठक थे और राजनेता भी थे उन्होंने एकात्म मानववाद का मंत्र स्थापित किया भारतीय जनसंघ को अखिल भारतीय बनाया।

नड्डा ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि हमारे 12 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रीयो ने स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित  नई ऊर्जा के साथ मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विस्वास के साथ आगे बढ़ेंगे ।


विशालकाय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । यहां पर भाजपा विधायक साधना सिंह सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगी और पूरे स्मृति उपवन का अवलोकन भी कराने की जिम्मेदारी संगठन द्वारा उन्हीं को दी गई है।

भाजपा विधायक साधना सिंह ने सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विधायक साधना सिंह ने कहा कि हमारे लिए और हमारे विधानसभा के लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि देश के 12 राज्यो के मुख्यमंत्री हमारे विधानसभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में आ रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें उनका स्वागत करने का मौका मिला।


बता दें कि 16 फरवरी 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया और यहां पर सीएम योगी द्वारा बैठक भी ली गई थी।

यहां दीवार पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन की स्मृतियों को उकेरा गया है उनके चित्र बनाए गए हैं और उनके द्वारा देश के उत्थान के लिए दिए गए योगदान के बारे में बताए गए हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का नारा दिया था और यह कहा था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचेगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj