रामनगरी में गंदा काम करते पकड़ी गई 12 लड़कियां और कई लड़के; आपत्तिजनक सामान भी बरामद, लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 12:31 PM (IST)

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या में एक बार फिर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है और गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। (UP News) जानकारी मिलने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की और यहां धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से करीब 12 लड़कियां और कई लड़कों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। 

लंबे समय से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा 
जानकारी के मुताबिक, जिले के कोतवाली नगर फतेहगंज मोहल्ले में स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में ये रैकेट (Sex racket busted) चल रहा था। यहां पर 12 युवतियों और कुछ लड़के गंदा काम करते हुए पकड़े गए। ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को हो गई और पुलिस ने यहां छापेमारी कर दी। यह पूरी कार्रवाई सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई है। गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर था।

जांच पड़ताल कर रही पुलिस 
बताया जा रहा है कि बिहार-गोरखपुर से युवतियों को लाकर उनसे ये गंदा धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने युवतियां और युवकों को पकड़ा है। साथ ही कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। (UP Police) फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि इस धंधे में कौन-कौन शामिल है और युवतियां से ये काम कौन करवा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static