वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत, मरने वालों में UP के 4 लोग

punjabkesari.in Saturday, Jan 01, 2022 - 11:07 AM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में रियासी जिला के काटरा शहर में त्रिकुटा की पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आज तड़के भगदड़ मचने से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी तथा 13 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में कम से कम से चार लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान यूपी के गाजियाबाद स्थित विक्रम सिंह की पत्नी 35 वर्षीय श्वेता सिंह, सहारनपुर स्थित सालापुर के रहने वाले 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह, सहारनपुर के ही रहने वाले विक्रमपाल सिंह के 38 वर्षीय पुत्र विनीत कुमार और गोरखपुर के रहने वाले सतप्रकाश सिंह के 30 वर्षीय बेटे प्रताप सिंह के रूप में हुई है। 

इस बारे में अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर 3 के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि 20 और लोग घायल हो गए और उनमें से अधिकांश का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj