4 साल की मासूम के साथ किशोर ने किया रेप, बच्ची को खून से लथपथ देख परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 01:01 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली में चार वर्ष की मासूम के साथ 13 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने अबोध बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता के परिजन खून से लथपथ दुधमुंही को लेकर थाने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


इल मामने में पुलिस अधीक्षक ने देर रात करीब 11:30 बजे वीडियो और बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को वादी ने थाना खीरों में लिखित तहरीर दी कि उसकी चार साल की पुत्री के साथ गांव के ही 13 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया।


पुलिस द्वारा बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। दुष्कर्म करने वाले किशोर को जेवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Umakant yadav