श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी 14 घायल, एक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 03:21 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में उस समय हड़कंमप मच गया जब श्रद्धालुओं से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकप में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करया। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जब कि 14  लोगों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु चित्रकूट से दर्शन कर के वापस लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मामला चित्रकूट जिले के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा नाला के पास की घटना बताई जा रही है। यहां पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 15 सवार थे। जिसमें एक 1 की मौत हो गई है जबकि अन्य 14 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भी कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालु जालौन जिला के हैं। घयलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 

Content Writer

Ramkesh