अफगानिस्तान से सकुशल ITBP के कमांडो समेत 148 लोग भारत के हिंडन एयरबेस पहुंचे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 08:19 PM (IST)

लखनऊ: अफगानिस्तान में  रविवार  को तालिबान का कब्जा हो गया। जिससे वहां पर फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार लाने का हर संभव प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में आज भारतीय वायु सेना द्वारा लाए गए विमान में आइटीबीपी के कमांडो भारतीय दूतावास के लोग के साथ साथ तकरीबन 148 लोगों को सकुशल भारत के हिंडन एयरबेस पर लाया गया। वहीं एक साल से तैनात आईटीबीपी के सेकंड अफसर रविकांत ने बताया वहां पर हालत पूरी तरह से बिगड़ चुकी थी। भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालने की बड़ी जिम्मेदारी थी। परंतु इस जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निकाल कर सुरक्षित निकाल लिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 3 दिन चले ऑपरेशन में उनकी बेटी का भी फोन लगाता रहता था तो जहां एक और कमांडो होने का फर्ज निभाते थे तो वहीं दूसरी ओर बाप होने का फर्ज निभाते हुए बेटी को भी संतुष्ट कर रहे थे। परंतु देश में पहुंच बड़ी खुशी के साथ अब घर बेटी को सभी बात बाताएंगे।

बता दें कि तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से देश में भय का माहौल है। दहशतजदा लोग तालिबान के किसी भी झांसे में आने के बजाय देश छोड़ कर भागने की सोच रहे हैं। जिसे वहां पर महौल पूरी तरह से बिगड़ चुके है। हर कोई अपनी जन बचाने की कोशिश कर रहा है।


 

Content Writer

Ramkesh