अयोध्या में राममंदिर के चबूतरे का 15 प्रतिशत काम पूरा, देखें चबूतरे की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 08:58 PM (IST)

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह पर फर्श निर्माण से पहले राम चबूतरा बन रहा है। चबूतरे के निर्माण का 15 फीसदी काम अब पूरा हो गया है। कंपनी की मानें तो राम चबूतरा और रिटेनिंग वाल का निर्माण पूरी क्षमता से चल रहा है। राम चबूतरा का निर्माण कार्य 15 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। कुशल इंजीनियरों की देख-रेख में चल रहे राम मंदिर निर्माण का काम लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

PunjabKesari

राम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन राम मंदिर की दर्शनीयता बढ़ती जा रही है। मंदिर निर्माण की शुरुआत गत वर्ष 15 जनवरी को ही हो गई थी। चार सौ गुणे तीन सौ फीट के विस्तृत परिक्षेत्र में 40 से 50 फीट की गहराई तक बनी नींव व्यापक निर्माण कार्य का सबब थी, किंतु निर्माण के साथ ही वह सतह के नीचे विलीन होती गई। अब जबकि नींव के ऊपर मंदिर के अधिष्ठान का निर्माण हो रहा है, तो प्रत्येक दिन के साथ निर्माण की तस्वीर पुख्ता होती जा रही है।

PunjabKesari

अधिष्ठान 21 फीट ऊंचा और सात लेयर में संयोजित है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मानना है कि इसी वर्ष के मध्य तक अधिष्ठान निर्माण का काम पूर्ण कर लिया जाएगा। तदुपरांत पहले से तराश कर रखी गईं शिलाएं भव्य मंदिर के आकार में शिफ्ट की जाने लगेंगी। ट्रस्ट की योजना दिसंबर 2023 तक रामलला को मूल गर्भगृह में स्थापित करने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static