''15 का लड़का और 9 की लड़की कर सकते है शादी''

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 05:33 PM (IST)

सहारनपुर/देवबंदः देवबंद में ऑन लाइन के अध्यक्ष मुफ्ती अरशद फारूकी ने बड़ा बयान दिया है। जिसके तहत उन्होंने 15 साल के लड़के का 9 साल की लड़की से निकाह जायज बताया है। मुफ्ती का कहना है कि इस उम्र तक लड़का-लड़की दोनों बालिग हो जाते है, इसलिए लिहाजा उनका निकाह वाजिब है।

15 का लड़का, 9 की लड़की बालिग
बता दें मुफ़्ती ने इस्लाम धर्म का हवाला देते हुए कहा है कि 15 साल का लडका ओर 9 साल की लडकी बालिग हो जाते है, इसलिए वो निकाह कर सकते है। मुफ्ती के मुताबिक वैसे तो इस्लाम में कुछ अलामत बताई गई है, लेकिन जो उम्र की कैद है वह 15 साल है। इसलिए 15 साल के अंदर लड़का और 9 साल में लड़की बालिग हो जाती है।

इस उम्र में कर सकते है शादी
जिसके लिहाज से अगर हम निकाह करना चाहे तो कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्योंकि बहुत सारी चीजें जो मसाइल है, उसके पैसे नजर आम तोर से उस उम्र में निकाह नहीं होता। क्योंकि अक्ल मुकम्मल तौर से नहीं होती इसलिए जिस्म जुस्से के एतबार से मुकम्मल तौर पर नहीं होते।

अगर दुल्हा खर्च उठा सके तो शादी में कोई हर्ज नहीं 
वहीं मुफ्ती ने यह भी कहा कि इस्लाम में जो सबसे पहली चीज है वह नाउ नुफ्फा है। इसी तरह से शौहर अपनी बीवी की सारी जिम्मेदारी उठा सकें। घर का जो सामान है और नाव नफ्फा और यानी उसका रोजमर्रा का खर्च है इन सारी जिम्मेदारी अच्छी तरह उठा सके तो निकाह करने में कोई हर्ज नहीं है।