एेतिहासिक मैदान में फहराया गया 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, सेना के जवानों ने दी सलामी

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2017 - 03:40 PM (IST)

कानपुरः कानपुर के गौरवमई इतिहास को बरकरार रखने के लिए ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में 150 फ़ीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 150 फ़ीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज 2400  घण्टे लहराता रहेगा। राष्ट्रीय ध्वज को बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा और उसको दिल्ली और मुंबई में बनवाया गया। राष्ट्रीय ध्वज 45 फ़ीट लम्बा और 30 फीट चौड़ा है। जिस पिलर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया है उसका निर्माण गुजरात के सिलवासा में कराया गया है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परंपरागत तरीके से राष्ट्र गान हुआ और सेना के जवानों ने सलामी दी।

राष्ट्रीय ध्वज जैसे ही 150 फ़ीट की ऊंचाई पर पहुंचा वैसे ही पूरा मैदान वन्दे मातरम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी समेत कैबनेट मंत्री वा नई निर्वाचित मेयर प्रमिला पाण्डेय भी मौजूद रही। कार्यक्रम आयोजक अमित अग्रवाल ने बताया की शहर के नौजवानो को देश के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आयोजक का कहना है की यह राष्ट्रीय ध्वज रात और दिन लहराएगा। जिससे जो भी इस मैदान के पास से गुजरेगा उसके अंदर देश प्रेम की भावना जागेगी। 150 फीट राष्ट्रीय ध्वज को देखने के लिए फूलबाग मैदान में जन सैलाब भी उमड़ पड़ा। लोगों का कहना है की यह कानपुर के लिए गर्व की बात है की कानपुर में यह चौथा 150 फ़ीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। सभी कानपुर के लोग गर्व महसूस कर रहे है।