सोनभद्र: क्वारंटाइन के बाद ओबरा मस्जिद से पकड़े गए उत्तराखंड के 16 नागरिक भेजे गए अस्थाई जेल

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 05:48 PM (IST)

सोनभद्र: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के ओबरा में मिल्लत नगर की एक मस्जिद से पकड़े गए उत्तराखंड के रुड़की निवासी 16 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद सभी लोगों को ओबरा में बनी अस्थायी जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर देश में हुए लॉकडाउन के दौरान बीते एक अप्रैल को स्थानीय मिल्लत नगर की एक मस्जिद से उत्तराखंड के रुड़की निवासी 16 लोगों को पुलिस ने पकड़कर स्थानीय शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज में क्वारंटाइन किया था।

वहीं ओबरा थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर सभी 16 लोगों को बस से ओबरा थाना लाकर वीडियो कांफ्रेंसिंग कराने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद सभी को स्थानीय शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज में बनी अस्थायी जेल भेज दिया गया। पकड़े गए लोगों में सवान अहमद, अहतशाम, अल्लादिया, मैनुद्दीन अली, वसीम, भूरा, इस्माइल, मो0 असलम, इरशाद, बिलाल, जिशान, मुनीर अहमद, मो0 शाहिद, इकराम, अरशद व शमशाद शामिल हैं।

Edited By

Umakant yadav