विपक्ष के हंगामे के बीच 17 विधेयक पारित, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 02:46 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के मानसूत्र सत्र के तीसरे दिन शनिवार को विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने 17 विधेयक पारित करा लिये और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यक्तव्य के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी।  

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मानसून सत्र को तीन कार्य दिवस के लिये रखा गया था। पहले दिन दिवंगत विधायकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो गयी जबकि दूसरे दिन भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के चलते विधानसभा नहीं चल सकी। शनिवार को अवकाश के दिन विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच शुरू हुई। 
PunjabKesari
कोरोना और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच ही संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने 17 विधेयक पेश किये और भारी शोर-शराबे के बीच इन्हें पारित भी करा लिया। इस दौरान जबरदस्त हंगामा होता रहा और विपक्षी सदस्य वेल तक पहुंच गए। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। विधेयक पारित होने से पहले ही कांग्रेस, बसपा और सपा ने सदन से वाकआउट कर लिया। 

योगी सरकार के 17 विधेयक को मिली मंजूरी-

  • उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020।
  • कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020।
  • कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020।
  • उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति तथा खरीद विनियमन अध्यादेश ध्वनि मत से पारित करा लिया। 

PunjabKesari
विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण काल में विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को जमकर कोसा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कानून व्यवस्था, जातिवाद और महिला उत्पीड़न पर विपक्ष द्वारा पिछले कुछ दिनों से लगाये जा रहे आरोपों को बेबाकी से जवाब दिया।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static