17 वर्ष बाद बरेली में भाजपा ने कब्जा किया मेयर की सीट पर

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 06:36 PM (IST)

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली निगम चुनाव में महापौर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 17 वर्ष बाद कब्जा किया है। भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने समाजवादी पार्टी(सपा) के निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान महापौर डॉ एस तोमर को 12700 57 मतों से हराया। 17 साल के वनवास के बाद जीत मिलने पर भाजपाईयों में खुशी का माहौल है। उमेश गौतम अभी हाल में कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे।

इससे पहले 2014 में हुए लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी थे और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। उमेश गौतम इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। बरेली के सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने नगर निगम चुनाव में हुई जीत को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया।