1870-80 के दशक में भारत टुकड़ों में बंटा हुआ थाः मृत्युंजय कुमार

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 06:40 PM (IST)

अलीगढ़: समाजशास्त्री मृत्युंजय कुमार ने भारतीय इतिहास के सामाजिक पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने कहा है कि 1870-80 के दशक का जो भारत था वह टुकड़ों में बंटा हुआ था। वहीं पद्म विभूषण इमरान हबीब ने कहा कि 1901 में रमेश चन्द्र दत्त ने कहा था कि ये भी देखना चाहिए कि हिंदुस्तानियों पर कितने जुल्म हुए हैं।  

इमरान हबीब इंडिया फर्स्ट टैलीसीरीयल में भारत इतिहास के बारे में जानकारी देंगे। इंडिया फर्स्ट टैलीसीरीयल में आजादी की लड़ाई का विवरण बारीकी से किया गया है। इसमें विशेष रूप से समाजशास्त्री मृत्युंजय कुमार ने भारतीय इतिहास के सामाजिक पहलुओं पर अपना विचार प्रकट किया है।

बता दें कि, इंडिया फर्स्ट टैलीसीरीयल शार यूनिवर्सल द्वारा बनाया गया है। अभी तक इसके 20 एपिसोड आस्था चैनल पर प्रसारित किए जा चुके हैं। इस सीरीयल के निर्देशक पिंगाक्ष अजय सूद ने किया है। इस सीरीयल में बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने आजादी की लड़ाई के बारे में रोचक जानकारियां दी हैं।

 

 

 

 

Ajay kumar