रामगंगा में नहाने गई 3 लड़कियां डूबीं, 2 की मौत...एक को ग्रामीणों ने बचाया

punjabkesari.in Friday, May 31, 2024 - 01:59 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को रामगंगा नदी में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक लड़कियों के परिजनों को दे दी है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रामगंगा नदी में नहाने गई 3 लड़कियों में से 2 की डूब कर मौत हो गई। जबकि एक लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से बचा लिया गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesari
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, मृत बच्चियों की शिनाख्‍त भोजीपुरा थाना क्षेत्र की बीरपुर निवासी अनिला गंगवार (10) और देवरनिया थाना क्षेत्र की कासमपुर निवासी कुसुम (12) के रूप में हुई है, जो अपनी रिश्तेदारी में ग्राम गौतारा में आई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें.....
- गर्मी का प्रचंड टॉर्चर! बांदा में मृत मिले 200 से ज्यादा चमगादड़, दृश्य देखकर सहमे गांव वाले

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 48 डिग्री से पार हो रहा है। इस प्रचंड गर्मी ने पशु-पक्षियों समेत इंसानों का जीना मुश्किल कर रखा है। जहां इस गर्मी से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब इस गर्मी का कहर पक्षियों पर भी देखने को मिला है। बांदा जिले में सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ और तोतों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में मृत पड़े चमगादड़ों को देख स्थानीय लोग दंग रह गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static