एक झटके में उजड़ गए 2 परिवार! NH-19 पर बोलेरो की चपेट में आने से दो की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:26 PM (IST)

Chandauli News : चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि टिंकू पासवान (32), तुलसी (30) और निक्कू राय पिछली रात करीब डेढ़ बजे आटोरिक्शा से जा रहे थे। 

रास्ते में वाराणसी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। उन्होंने बताया कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज सुबह टिंकू और तुलसी की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि आटोरिक्शा को टक्कर मारने वाली कार का अभी पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये ले जाये गये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static