Road Accident: जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने से पहले ही उठी अर्थी, कार के पलटने से 2 की मौत 4 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 06:43 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा के जमुनापार इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 105 पर आज एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से दो लड़कियों की मृत्यु हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खुशियों में शामिल होने से पहले से ही परिवार में मातम पसर गया। 

पुलिस के अनुसार आज दुर्घटना उस समय हुई जब जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के लिए स्विफ्ट डिजायर कार से 6 लोग आगरा जा रहे थे। कार यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार 19 वर्षीय श्रीया और 12 वर्षीय लवी की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। कार को छतरपुर दिल्ली निवासी मुकेश चला रहा था। उसमें उसके साथ उसकी पत्नी निशा लवी और श्रीया तथा दो अन्य लोग सवार थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static