गोवर्धन परिक्रमा करने आए 2 तीर्थयात्रियों की सड़क दुर्घटना में मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 06:18 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर मंगलवार देर रात तिपहिया टैंपो-टाटा मैजिक में हुई टक्कर में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह सभी तीर्थयात्री गोवर्धन की परिक्रमा खत्म कर वृन्दावन जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासियों चुन्नू (28) और भरत ठाकुर (52) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में अमित कुमार, दीप कुमार गुप्ता, महेश कुमार, अर्जुन सिंह मैसपुरा, महावीर व दीपक उर्फ पिंकू घायल हुए हैं। इनमें से अमित कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे मथुरा रेफर किया गया है।  

Ruby