आफत बनी बारिश ने छीन ली 2 महिलाओं की जिंदगी, 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 02:54 PM (IST)

अमेठीः उत्तर प्रदेश के अमेठी में बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इस तबाही में 2  महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। वहीं  लोगों का कहना है कि प्रशासन राहत सेवाएं देने में नाकामयाब साबित हो रहा है।

मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरब गांव रानीगंज का है। यहां के रहने वाले रामचंद्र की 55 वर्षीय पत्नी लखना देवी की दीवार ढ़हने से दबकर मौत हो गई है। वहीं फाजिल गांव में तेज बारिश के दौरान औसान लाल पासी का कच्चा मकान गिरने से उसकी पत्नी की मौत हो गई। जबकि औसान पूरी तरह घायल हो गया है। वह ठीक से चल भी नहीं सकता है। उधर, तहसील क्षेत्र मुसाफिरखाना अन्तर्गत एक्काताजपुर पूरे पाण्डेय गांव में कच्चा घर गिरने से दो सगे भाई घायल हो गए।

वहीं आपदा से जूझ रहे लोगों का कहना है कि आपदा राहत नियंत्रण कक्ष के हेल्पनाइन नम्बर पर पीडितों द्वारा सैकड़ों बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं लगता है। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसका नतीजा ये है कि 2 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। 
 

Tamanna Bhardwaj