कुत्ते के साथ खेल रहा 2 साल का बच्चा तालाब में डूबा, दोनों के शव बरामद

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 04:32 PM (IST)

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के आकला बाद हसनपुर में दो साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने सोमवार की सुबह उसका शव निकाल लिया है। थाना प्रभारी मटसेना विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि दो साल का आर्यन रविवार दोपहर कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेलने के क्रम में वह घर से कुछ 8-10 फुट की दूरी पर बने तालाब में डूब गया। उसकी तलाश देर शाम तक कराई गई। 

उन्होंने बताया कि आज सुबह फिर से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान उसका शव निकाल लिया गया है। तालाब से कुत्ते के बच्चे का शव भी मिला है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static