सरकारी नौकरी वाली दुल्हन से शादी रचाने के लिए आपस में भिड़े 2 युवक, थाने तक पहुंचा मामला

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 05:15 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मारपीट का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के एक गांव में सरकारी नौकरी वाली दुल्हन से शादी रचाने के लिए दो दावेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बची-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए, जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामला शहर से सटे कौशांबी में पिपरी क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव का है। जहां के निवासी कृष्णा पाल पुत्र मसुरिया दीन पाल का कहना है कि पिपरी में ही दरियापुर गांव में रहने वाली साली के साथ कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, जोकि रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी में सरकारी कर्मचारी है। वहीं, कुछ दिनों से उनके बीच में किसी बात को लेकर मन मोटाव हो गया है। कृष्णा पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गांव का ही एक युवक भी कोर्ट मैरिज करने का दावा कर रहा है। कृष्णा पाल ने आगे बताया कि शनिवार को बहू भोज का आयोजन भी तय किया जा चुका है। साथ ही रामायण पाठ कराने की भी तैयारी चल रही थी।

खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल
इसी बीच शुक्रवार की सुबह दो पक्षो में एक ही दुल्हन से शादी करने को लेकर विवाद हो गया। वहीं, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बची-बचाव कर मामला शांत करवाया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए, जिनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में कृष्णा पाल समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कृष्ण पाल महाराष्ट्र के पूना शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static