बड़ा हादसाः गंगा में नाव पलटने से 20 लोग डूबे, एक महिला लापता, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 02:01 PM (IST)

अमरोहाः जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर के पास स्थित गंगा नदी में बड़ा हादसा हुआ है। नाव से गंगा पार कर पशुओं के लिए चारा लेकर वापस लौट रहे एक ही गांव के कई बच्चों समेत 20 लोग गंगा में डूब गए। एक साथ 20 लोगों के डूबने से हड़कंप मच गया है। हालांकि मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने 19 लोगों को गंगा से बाहर निकल लिया जबकि एक महिला अभी भी गंगा में डूबी है।

घटना अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगानगर की है। जहां पर आज सुबह पशुओं के लिए गांव के लोग नाव के सहारे गंगा पार कर चारा लेने के लिए गए थे। उधर से लौटते समय बीच गंगा में नाव पलट गई और बच्चों समेत 20 लोग गंगा में डूब गए। चीख पुकार के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बच्चों समेत 19 लोगों को बाहर निकाल लिया जबकि एक महिला अभी भी गंगा में डूबी हुई है।

सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार व तहसीलदार अर्चना शर्मा समेक स्थानीय पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि नाव पलटने से 20 लोग गंगा में डूब गए थे 19 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है महिला की तलाश जारी है। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँच गए मौके पर प्रशासन मौजूद हैं और महिला की तालाश की जा रही है 

 

 

Content Writer

Ajay kumar