2022 विधान सभा चुवाव की तैयारी में जुटी भाजपा, क्षेत्री अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 07:27 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे जुटी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों का एलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मोहित बेनीवाल को पश्चिम क्षेत्र, रजनीकान्त महेश्वरी को ब्रज क्षेत्र, मानवेन्द्र सिंह को कानपुर क्षेत्र, शेषनारायण मिश्रा को अवध क्षेत्र, महेश श्रीवास्तव को काशी क्षेत्र और धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। 

 

 

Ramkesh