कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में 21 किलो चन्दन, 45 किलो घी सहित 5 कुंतल लकड़ी का होगा इस्तेमाल

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 12:43 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज 3 बजे नरौरा में गंगा तट के बासी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह के अंतिम संस्कार में 21 किलो चंदन सहित आम और पीपल की 5 कुंतल लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।


बता दें कि भाजपा के कद्वार नेता रहे बाबूजी कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में 45 किलो घी, एक कुंतल केसर युक्त सुगन्धित सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं मेवा और मिष्ठान से अंतिम संस्कार की सामग्री तैयार की गई है। इसके साथ ही 21 पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोचार और आर्य पद्धति के आनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सिंह का पार्थिव शरीर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

Content Writer

Umakant yadav