UP: 21 हजार सिपाहियों को मिलेगा प्रमोशन, जल्द ही बनेंगे हेड कांस्टेबल

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 10:57 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 21 हजार से अधिक सिपाहियों के प्रमोशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सिपाहियों का ब्योरा भेज दिया है। जल्द ही बड़ी संख्या में सिपाहियों को हेड कॉन्स्टेबल का ओहदा मिल जाएगा।

हर टीम हर दिन 200 लोगों के रिकॉर्ड की कर रही जांच
जानकारी मुताबिक  पुलिस भर्ती बोर्ड 6 टीम बनाकर सिपाहियों के रिकार्ड का सत्यापन करा रहा है। यह प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी किए जाने की उम्मीद थी। हर टीम हर दिन 200 लोगों के रिकॉर्ड जांच रही है। वहीं, सशस्त्र पुलिस बल में उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर के 535 पदों पर भी पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। भर्ती बोर्ड नवंबर के दूसरे सप्ताह में इन पदों के लिए 3.2 किलोमीटर की दौड़ कराएगा।

हेड कांस्टेबलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर कर दी गई है अपलोड
आपको बता दें कि भर्ती बोर्ड ने पदोन्नति के लिए पात्र 803 हेड कांस्टेबलों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी है। वरिष्ठता के क्रम में शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल के हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर के पद पर की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static