यूपी में 22 पुलिस उपाधीक्षक इधर से उधर, जानिए किसको कहां मिली तैनाती

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 07:56 AM (IST)

लखनऊ: प्रदेश सरकार ने 22 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। इसके तहत लखनऊ, झांसी, हरदोई, संभल, कौशांबी, बस्ती व बलरामपुर में तैनात डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुन्नी लाल गौड़ गाजीपुर मंडलाधिकारी बरेली, सुरेश कुमार अलीगढ़ से सेनानायक 49वीं पीएसी नोएडा, शिव प्रसाद दुबे लखनऊ से शाहजहांपुर, देवेंद्र सिंह मंडलाधिकारी झांसी से झांसी, रवींद्र सिंह हरदोई से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, त्रयंबकनाथ दुबे बलिया से बहराइच, नरेश कुमार फतेहगढ़ से ई.ओ.डब्ल्यू. लखनऊ, अंशुमान मिश्र कौशांबी से फतेहपुर, ओमकार यादव संभल से हमीरपुर, जोगेंद्र लाल बरेली से पीटीसी मुरादाबाद।

प्रवीन कुमार सिंह कानपुर नगर से बिजनौर, जगेंद्र पाल सिंह बिजनौर से ई.ओ.डब्ल्यू. वाराणसी, योगेंद्र कृष्ण नारायण बलरामपुर से गोरखपुर, सतीश चंद्र शुक्ल बस्ती से गोरखपुर, यादवेंद्र यादव हरदोई से भदोही, अरुण चंद्र वाराणसी से बहराइच, बीएस वीर कुमार कासगंज से महाराजगंज, अविनाश चंद्र मिश्र बलरामपुर से सीबीसीआईडी लखनऊ , रवि कुमार सिंह प्रतापगढ़ से अमेठी, राजकुंवर सिंह झांसी से सेना नायक 44वीं पीएसी.मेरठ, कर्मवीर सिंह कासगंज से बलरामपुर, गौरव त्रिपाठी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से उन्नाव भेजा गया है।

Anil Kapoor