कानपुर हिंसा मामला: मुख्य अभियुक्त जफर हयात सहित 24  गिरफ्तार, संदिग्धों की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 07:29 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुयी हिंसा के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त जफर हयात हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है।  कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाशमी को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्य आरोपी सहित 24 गिरफ्तार 
मीणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। साथ ही 24 संदिग्धों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।  उन्होंने बताया कि आरोपी  गिरफ़्तारी से बचने के लिए लखनऊ में एक न्यूज़ चैनल के यूट्यूब ऑफिस में जाकर छिप गए थे।  गिरफ्तार आरोपी के पास  से 6 मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

14 दिन की न्यायिक हिरात में भेजे गए आरोपी 
जिसकी जांच कराई जा रही है। इनके बैंक खातों का विश्लेषण किया जाएगा कि कहीं यह अन्य PFI या अन्य किसी संस्था से सम्बंधित तो नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बतया कि आरोपी को आज कोर्ट कोर्ट में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरात में भेज दिया गया है। उसके बाद कोर्ट से इनकी रिमार्ड मांगी जागी। उन्होंने बतया कि इन्होंने अब तक 5-6 लोगों के नाम बताए हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ सख्त कारर्वाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों के मंसूबों की जांच कर रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट हुआ है कि कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की। 

दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटेगी सरकार 
गौरतलब है कि आरोपियों की शीघ्र पहचान और गिरफ्तारी के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिये थे। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के बीच बेकनगंज और नयी सड़क इलाके में फिलहाल शांति है।  मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को देर रात कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दंगाईयों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिये थे। उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय समूह 11 जून से मंडल व जनपद स्तर पर दौरा कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगा।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static