गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे में उजड़े 25 परिवार, नगरपालिका EO, JE व सुपरवाइजर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 11:08 AM (IST)

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को एक श्मशान घाट पर छत ढह जाने से 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुरादनगर नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में ठेकेदार अजय त्यागी अभी भी फरार चल रहा है।

बता दें कि इससे पहले अधिशासी अधिकारी, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह सुपरवाइ आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के निर्देश पर गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में एसपी ग्रामीण इरज राजा ने बताया कि इस मामले में मुरादनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें ईओ, जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी कवायद जारी है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह एक फल विक्रेता के अंतिम संस्कार में कई लोग शामिल होने के लिए बंबा श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश की वजह से कई 70 लोग लंबे गलियारे में खड़े थे। इसी दौरान नवनिर्मित गलियारे के लिंटर भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static