उड़ीसा से अलीगढ़ जा रहा था सवा करोड़ का गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार... हाईवे पर पुलिस ने ऐसे खोला राज

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 02:26 PM (IST)

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 251 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका कथित सरगना फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- LKG छात्रा को स्कूल में मच्छरों ने काटा, गुस्साए पिता ने DM को भेजा ई-मेल, एक्शन में अफसर

एएनटीएफ आगरा के पुलिस उपाधीक्षक उमेश पवार ने सोमवार को बताया कि रविवार को खुफिया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में उड़ीसा से जैविक खाद के नीचे छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ग्वालियर राजमार्ग से आ रहे ट्रक को आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान जैविक खाद के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया 251 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:- UP से हरियाणा तक ED की बड़ी रेड: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में करोड़ों के फर्जी GST खेल का भंडाफोड़

पुलिस के मुताबिक, गांजे की खेप को मथुरा और अलीगढ़ में पहुंचाया जाना था। पुलिस ने ट्रक की आगे टोह लेते चल रही एक कार में सवार 3 लोगों तथा ट्रक के चालक और क्लीनर समेत 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनका कथित सरगना मुकुल मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा था और पुलिस की कार्रवाई देखकर फरार हो गया। रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के मलकानगिरि जिले के रहने वाले ट्रक चालक जयंती और क्लीनर विद्युत तथा अलीगढ़ निवासी हरविंदर, अभिजीत और ललित शामिल हैं। कथित सरगना मुकुल की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

static