अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26वीं बरसी 6 को, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 08:55 AM (IST)

अयोध्या: अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26वीं बरसी (6 दिसम्बर) पर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शौर्य दिवस मनाने और मुस्लिम संगठनों ने यौमे गम दिवस मनाने की घोषणा की। इसके मद्देनजर पुलिस ने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं धर्म सेना ने भी सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर 5 घंटे का उपवास करने की घोषणा की है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नजमुल हसन गनी ने कहा है कि 6 दिसम्बर को मुस्लिम लोग काला दिवस के रूप में मनाएंगे और उसी दिन गांधी पार्क  में धरना-प्रदर्शन करके दोबारा बाबरी मस्जिद बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने केन्द्र सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद ध्वस्त हुए 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं हुआ है।

Anil Kapoor